पिथौरागढ़

तेज आंधी-तूफान के बाद विद्युत व्यवस्था बहाल करने में जुटा प्रशासन, अधिकांश क्षेत्रों में सप्लाई हुई सुचारु

आज जनपद पिथौरागढ़ में तेज हवाओं एवं आंधी-तूफान के चलते कई स्थानों पर पेड़ गिरने से विद्युत लाइनों को क्षति पहुंची, जिसके कारण कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन एवं यूपीसीएल पिथौरागढ़ की टीमों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर युद्धस्तर पर कार्यवाही प्रारंभ की। विभागीय टीमों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अधिकांश प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति पुनः सुचारु कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कोरोना बुलेटिन 17 जनवरी 2022

बेरीनाग एवं रई आगरा क्षेत्र के मध्य 33 केवी लाइन प्रभावित होने पर वैकल्पिक माध्यम से विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है। वहीं जाखपंत क्षेत्र कि भी 33 केवी विद्युत व्यवस्था पुनर्स्थापित कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बंदी गृह से फरार युवती को पिथौरागढ़ पुलिस ने थल क्षेत्र से किया गिरफ्तार

एपीएस एवं बिण क्षेत्र के आसपास पेड़ गिरने के कारण कुछ स्थानों पर कार्य अभी जारी है। विभागीय टीम द्वारा लगातार राहत एवं मरम्मत कार्य किया जा रहा है तथा जल्द ही विद्युत आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  आज 29 मार्च को पिथौरागढ़ के इन स्थानों में किया जाएगा गैस वितरण....

जिला प्रशासन ने जनता से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान विद्युत लाइनों एवं टूटे हुए पेड़ों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल प्रशासन एवं विद्युत विभाग को दें।

To Top