पिथौरागढ़

कलम के सिपाहियों को सलाम: हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पर सम्मानित हुए वरिष्ठ पत्रकार

पिथौरागढ़: हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पर्वतीय पत्रकार एसोसिएशन द्वारा नगर पालिका सभागार में विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिंदी पत्रकारिता के इतिहास, वर्तमान चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।


गोष्ठी के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आशीष भटगाई तथा विशिष्ट अतिथि कल्पना देवलाल रहे। वक्ताओं ने लोकतंत्र को मजबूत बनाने में हिंदी पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड भाजपा ने 59 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी

कार्यक्रम में एलएसएम परिसर के निदेशक डॉ. हेम पांडेय, शिक्षाविद डॉ. अशोक पंत, जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जितेंद्र वल्दिया, सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष दयानंद भट्ट, भूतपूर्व सैनिक संगठन के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह खनका समेत कई गणमान्य लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।

यह भी पढ़ें 👉  जिला पंचायत सामान्य/बोर्ड की बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष, दीपिका बोहरा की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न

इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ पत्रकार नंदन सिंह कोश्यारी, ओपी अवस्थी, सुधीर राठौर, किशन पाठक, गिरीश पंत, प्रमोद द्विवेदी, विजय उप्रेती और नीरज पंत को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव भक्त दर्शन पांडे ने किया, जबकि संगठन के अध्यक्ष विजयवर्धन उप्रेती ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ जिले भर से बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कल जनपद पिथौरागढ़ में इन स्थानों में होगा गैस सिलेंडर वितरण......
To Top