पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ में एसओजी की बड़ी कार्रवाई, 6.60 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

पिथौरागढ़– जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिथौरागढ़ पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। एसओजी टीम ने थाना जाजरदेवल क्षेत्र के वड्डा में चेकिंग के दौरान 6.60 ग्राम हेरोइन (स्मैक) के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक एसओजी नीरज भाकुनी के नेतृत्व में टीम क्षेत्र में गश्त और सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 6.60 ग्राम (पन्नी सहित) हेरोइन बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ों में स्मैक सप्लाई कर युवाओं की जिन्दगी बर्बाद करने वाले स्मैक तस्कर को पिथौरागढ़ पुलिस ने खटीमा से धर दबोचा

गिरफ्तार आरोपी की पहचान फकरुद्दीन (51 वर्ष) निवासी लौकाही, थाना मोतीपुर, जनपद बहराइच (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना जाजरदेवल में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  युवती का पीछा कर, छेड़-छाड़ व मानसिक उत्पीड़न करने के मामले में कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नशीले पदार्थ की सप्लाई कहां से हो रही थी और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी व्यक्ति संलिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पिथौरागढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि आसपास कहीं चरस, स्मैक, हेरोइन या अन्य किसी भी प्रकार के नशे का कारोबार होता दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत मानस हेल्पलाइन 1933 या स्थानीय पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में 24 जुलाई को लगेगा एक दिवसीय लघु रोजगार मेला, युवाओं को मिलेगा नौकरी का अवसर

कार्रवाई करने वाली टीम: उपनिरीक्षक मनोज कुमार, अपर उपनिरीक्षक दीपक खनका, कांस्टेबल सतेन्द्र सुयाल एवं कांस्टेबल सोनू कार्की।

To Top