उत्तराखण्ड

नन्हे पर्वतारोहियों रियांश और प्रिशा ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, माउंट किलिमंजारो फतह करने पर मिली बधाई

देहरादून। तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शासकीय आवास पर भेंट की। इस अवसर पर दोनों होनहार पर्वतारोहियों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

सीएम ने कहा इतनी कम उम्र में माउंट किलिमंजारो जैसी चुनौतीपूर्ण चोटी को फतह करना दोनों बच्चों के अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास का परिचायक है। उनकी इस उपलब्धि से उत्तराखंड का गौरव बढ़ा है। इस दौरान दोनों नन्हे पर्वतारोहियों के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना की गई।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राम जाखनी स्थित बाबा गंगनाथ मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण: मुख्यमंत्री
To Top