पिथौरागढ़

ग्रीन वैली विद्यालय में पाँच दिवसीय साइंस कार्निवाल का शुभारंभ, वैज्ञानिक सोच पर दिया गया जोर

पिथौरागढ़। ग्रीन वैली विद्यालय में शुक्रवार को पाँच दिवसीय साइंस कार्निवाल का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। “Explore • Experiment • Excel” थीम पर आयोजित इस कार्निवाल का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार, अनुसंधान और रचनात्मकता को बढ़ावा देना है।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक एडवोकेट मनोज कुमार जोशी, प्रधानाचार्या सुनीता खम्पा, उप-प्रधानाचार्या संगीता खत्री, कोऑर्डिनेटर प्रियंका पुनेठा तथा विज्ञान शिक्षिकाओं अनीता चड्ढा, आशा चंद, बबीता नगरकोटी और प्रिया बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया।

यह भी पढ़ें 👉  बिग ब्रेकिंग उत्तराखंड में IAS और PCS अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किसे क्या मिली जिम्मेदारी

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विज्ञान केवल पुस्तकों तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह जीवन को बेहतर बनाने का माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से जिज्ञासु बनने, नए प्रयोग करने और शोध की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  3 दिन में 30 से ज्यादा सांपों का रेस्क्यू, 18 फीट का बर्मीज अजगर और 'साइलेंट किलर' करैत भी जंगल में छोड़े गए

कार्यक्रम के दौरान श्रुति, भाविका, चांदनी, काव्या, धीरज भंडारी, कपिल भट्ट, नैतिक, निधि ऐरी और उमा पांडे ने विज्ञान के महत्व और आधुनिक जीवन में उसकी उपयोगिता पर अपने विचार रखे। विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और प्रस्तुति की सभी ने सराहना की।

मंच संचालन ऋषिका बोरा और प्रीति कुमारी ने किया। समापन अवसर पर विद्यालय के संस्थापक एडवोकेट मनोज कुमार जोशी ने कहा कि आज का जिज्ञासु विद्यार्थी ही भविष्य का वैज्ञानिक और राष्ट्र निर्माता बन सकता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से साइंस कार्निवाल की विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने की अपील की। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने विभागीय समीक्षा बैठक में योजनाओं की प्रगति का लिया जायजा

To Top