पिथौरागढ़

स्मैक सप्लाई करने वाला सरगना गिरफ्तार  NDPS Act के तहत कार्रवाई

पिथौरागढ़: पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 28.05.2025 को कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा ऐचोली बैरियर पर चेकिंग के दौरान दो व्यक्तियों को 8.48 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। मामले की विवेचना के दौरान स्मैक सप्लाई से जुड़ा मुख्य सरगना विजय सिंह निवासी महम्मद गंज, सुन्दर नगर, नानकमत्ता, ऊधमसिंहनगर का नाम प्रकाश में आया।

उसके विरुद्ध धारा 29 NDPS Act के तहत मुकदमे में धारा वृद्धि की गई। अभियुक्त की गिरफ्तारी—तेज़ और सटीक कार्रवाई एसपी रेखा यादव द्वारा सरगना की गिरफ्तारी हेतु तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  आंगनबाड़ी केंद्र सिमलगैर में मनाई गाँधी जयन्ती आंगनबाड़ी कार्यकर्ती के नेतृत्व में चलाया सफाई अभियान

सीओ पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में एक विशेष टीम का गठन किया गया। एसएचओ कोतवाली ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सर्विलांस सैल की सहायता से अभियुक्त विजय सिंह के ठिकाने का पता लगाया। आज पुलिस टीम ने नानकमत्ता स्थित उसके घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 जितेन्द्र सौराड़ी, चौकी प्रभारी घाट, हे0 का0 दिगम्बर खाती, सर्विलांस टीम में हे0 का0 हेम चन्द्र सिंह, का0 कमल तुलेरा शामिल रहे।

To Top