पिथौरागढ़

जनता की समस्याओं का समाधान किया जाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में एक। डीएम

पिथौरागढ़: अपनी विभिन्न समस्याओं के समाधान किए जाने हेतु जनपद के स्थानीय लोगों द्वारा जिलाधिकारी से भेंट कर समस्याओं के समाधान किए जाने हेतु उनसे वार्ता कर समस्याओं के समाधान किए जाने की मांग की गयी।

जिलाधिकारी पिथौरागढ़ विनोद गोस्वामी ने जिस पर त्वरित कार्यवाही कर समस्याओं के तत्काल समाधान किए जाने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। 

बता दें कि जिलाधिकारी ने स्थानीय जनता की समस्याओं के समाधान किए जाने हेतु उनसे मिलने आ रहे लोगों की समस्याओं की जनसुनवाई कलेक्ट्रेट में की गयी। इस दौरान विकासखंड बेरीनाग से आई महिला शान्ति चन्याल निवासी तहसील बेरीनाग द्वारा उनकी भूमि पर एक व्यक्ति द्वारा जबरन दीवार लगाकर अपने शौचालय पिट के पानी को उनकी भूमि में डालने आदि संबंधी समस्या का समाधान करने की मांग जिलाधिकारी के सम्मुख रखी गयी जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी बेरीनाग को समस्या का त्वरित समाधान करने के भी निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  जनपद में पूरे सम्मान और गौरव के साथ मनाया गया शौर्य दिवस, वीर परिवारों का हुआ सम्मान

इस दौरान जनपद के विभिन्न नागरिकों द्वारा भी शहर में पेयजल आपूर्ति न होने आदि समस्याओं से संबंधित विभिन्न समस्याओं के समाधान किये जाने से जिलाधिकारी को अवगत कराया, जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान किया जाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में एक है, शीघ्र ही उक्त समस्याओं का समाधान किए जाने की बात जिलाधिकारी ने कही।

यह भी पढ़ें 👉  भारत-नेपाल समन्वय समिति की बैठक दोनों देशों के अधिकारियों के मध्य विभिन्न बिंदुओं पर हुई चर्चा

इसके अतिरिक्त जनपद के 02 नवागंतुक सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों जिनमें सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी(प्रशासन) अभिनव गहतोड़ी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी(प्रवर्तन) शिवांश काण्डपाल द्वारा भी जिलाधिकारी से शिष्टाचार भेंट की गयी।

To Top