पिथौरागढ़

10,500 फीट ऊंचाई पर भाजपा का पहला प्रशिक्षण वर्ग शिविर

पिथौरागढ़ – 16 मई 2026 । उत्तराखंड के सीमांत गांव गुंजी में 15 एवं 16 मई 2026 को भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। समुद्र तल से लगभग 10,500 फीट की ऊंचाई पर आयोजित यह भाजपा का अब तक का पहला प्रशिक्षण शिविर रहा, जिसमें 172 कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। यह प्रशिक्षण वर्ग पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया।


प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य भाजपा की विचारधारा, एकात्म मानव दर्शन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, पंच निष्ठा एवं अंत्योदय के सिद्धांतों को कार्यकर्ताओं तक प्रभावी रूप से पहुंचाना रहा। प्रशिक्षण के दौरान कार्यकर्ताओं को भारतीय जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी की वैचारिक यात्रा, संगठनात्मक विकास एवं मूल अधिष्ठान की विस्तृत जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ पुलिस ने गैगस्टर एक्ट के अन्तर्गत पंजीकृत मुकदमें में एक महिला अभियुक्ता को दिल्ली से किया गिरफ्तार


विशेष सत्रों में सीमांत क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) तकनीक एवं सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग का प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। वक्ताओं ने डिजिटल माध्यमों के जरिए संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा सोशल मीडिया पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी ने कहा कि उच्च हिमालयी क्षेत्र में आयोजित यह प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के अनुशासन, समर्पण एवं संगठन की मजबूती का प्रतीक है।

यह भी पढ़ें 👉  बिजली गिरने से 400 बकरियों की मौत चरवाहों को भारी नुकसान

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग के दौरान कार्यकर्ताओं ने लगभग 14 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित आदि कैलाश के पार्वती सरोवर में योग अभ्यास भी किया। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से भविष्य में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा पिथौरागढ़ के मेलडुगरी में कैंटर वाहन दुर्घटनाग्रस्त

To Top