जनपद में विभिन्न कारणों से रिक्त हुए ग्राम प्रधान के 2 पदों तथा सदस्य ग्राम पंचायत के 285 पदों पर उप निर्वाचन-2026 कराया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन प्रक्रिया निर्धारित समय-सारणी के अनुसार संपन्न होगी।
पंचस्थानी चुनावालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्वाचन कार्यक्रम इस प्रकार है—
नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि: 30 सितंबर एवं 1 अक्टूबर 2026, प्रातः 10 बजे से अपराह्न 5 बजे तक।
नामांकन पत्रों की जांच: 3 अक्टूबर 2026, प्रातः 10 बजे से कार्य समाप्ति तक।
नाम वापसी: 4 अक्टूबर 2026, प्रातः 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक।
निर्वाचन प्रतीक आवंटन: 5 अक्टूबर 2026, प्रातः 10 बजे से कार्य समाप्ति तक।
मतदान: 12 अक्टूबर 2026, प्रातः 8 बजे से अपराह्न 5 बजे तक सम्पन्न किया जाएगा।
मतगणना: 14 अक्टूबर 2026, प्रातः 8 बजे से कार्य समाप्ति तक।
जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष भटगांई द्वारा संबंधित विकासखंडों को निर्वाचन कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा संबंधित ग्राम पंचायतों में सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग के निर्धारित अनुदेशों के अनुरूप सम्पन्न कराई जाए। इसके लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाएं एवं व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं।