पिथौरागढ़

महानिरीक्षक, पुलिस दूरसंचार एवं कारागार द्वारा जनपद पिथौरागढ़ में निर्माणाधीन जेल व प्रस्तावित पुलिस फायरिंग बट का किया निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा निर्देश

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार महानिरीक्षक, पुलिस दूरसंचार कारागार, विमला गुन्ज्याल द्वारा जनपद पिथौरागढ़ भ्रमण के दौरान आज दिनांक- 28.11.2022 को चण्डाक क्षेत्र में निर्माणाधीन जेल व जेल सुरक्षा में नियुक्त कर्मियों के रहने हेतु बनाये जाने वाली बैरकों का निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित ठेकेदारों को जेल निर्माण में अच्छी गुणवत्ता की सामग्री उपयोग करने तथा जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने हेतु निर्देशित किया गया।

इसके पश्चात वर्दानी मंदिर के नीचे प्रस्तावित पुलिस फायरिंग बट का भी निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में द्वारा होमगार्ड्स के जवानों की ट्रेनिंग हेतु राज्य सरकार द्वारा आवंटित भूमि का भी निरीक्षण कर सम्बन्धित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर अग्रिम कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़,  लोकेश्वर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक दूरसंचार, बी0बी0 तिवारी, निरीक्षक दूरसंचार, प्रदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे।

To Top