पिथौरागढ़

पहाड़ी से गिरकर नदी में फंसे व्यक्ति को थाना धारचूला पुलिस ने कड़ी मसक्कत से निकालकर पहुँचाया हॉस्पिटल

समाचार

पिथौरागढ़: आज दिनांक 17.07.2022 को आपदा कन्ट्रोल रूम धारचूला से थाना धारचूला में सूचना मिली कि एक व्यक्ति पहाड़ी से गिरकर कालिका बजानी नदी में फंसा हुआ है । सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक धारचूला  के0एस रावत मय पुलिस टीम के मौके पर पहुंचे।

पुलिस टीम द्वारा कड़ी मसक्कत से घायल व्यक्ति राजेन्द्र राम पुत्र कमल राम निवासी बजानी कालिका उम्र 40 वर्ष को स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर सकुशल सीएचसी धारचूला पहुँचाया। रैस्क्यू टीम में के0एस0रावत- प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचूला,का0 आन सिंह,का0 महेन्द्र कुमार,का0 खीम सिंह- HP3/112 शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  32 लाख रूपये से अधिक का गबन करने वाली महिला पोस्टमास्टर को थाना गंगोलीहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top