देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न विकास कार्यों के लिए महत्वपूर्ण वित्तीय स्वीकृतियां प्रदान की हैं। इसी क्रम में जनपद पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पांखू में विद्युत सब-स्टेशन निर्माण के लिए ₹5 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस परियोजना के लिए प्रथम किस्त के रूप में ₹2 करोड़ जारी किए गए हैं।
इसके अलावा, जनपद चम्पावत के लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोत्यूराज स्थित माँ कडॉई मंदिर के सौन्दर्यीकरण के लिए ₹25 लाख की स्वीकृति दी गई है।
वहीं, जनपद हरिद्वार के पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र की नगर पंचायत पिरान कलियर में विभिन्न विकास कार्यों के लिए ₹92.63 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने के प्रस्ताव को भी मुख्यमंत्री ने मंजूरी प्रदान की है।
मुख्यमंत्री की इन स्वीकृतियों से संबंधित क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायता