पिथौरागढ़– जवाहर नवोदय विद्यालय, पिथौरागढ़ के तत्वावधान में आज जनपद के सभी 08 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा में कुल 895 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
विद्यालय के प्राचार्य अमित उप्रेती एवं बिपिन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के सभी आठ परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन सुव्यवस्थित ढंग से किया गया। सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं, जिससे परीक्षार्थियों को परीक्षा देने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए केंद्र व्यवस्थापकों, पर्यवेक्षकों एवं संबंधित कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा संपन्न कराई गई।
विद्यालय प्रशासन ने परीक्षा के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, केंद्र व्यवस्थापकों एवं संबंधित विभागों का आभार व्यक्त किया।
प्राचार्य एवं विद्यालय प्रशासन ने परीक्षा में सम्मिलित सभी 895 विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



