पिथौरागढ़

दो गुमशुदा बहनों को थाना मुनस्यारी पुलिस ने राजस्थान से सकुशल बरामद कर, किया परिजनों के सुपुर्द

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक 19.01.2023 मदकोट थाना मुनस्यारी निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना मुनस्यारी में सूचना दी कि उनकी दो पुत्रियाँ, जिसमें एक की आयु 21 वर्ष तथा दूसरी की आयु 17 वर्ष है, घर से बिना बताये कहीं चली गई है, जिनको काफी तलाश करने पर उसका कोई पता नही चल पा रहा है । उक्त मामले को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, प्रभारी निरीक्षक थाना मुनस्यारी श्री संजीव कुमार द्वारा उ0नि0 बी0सी0 मासीवाल के नेतृत्व में टीम गठित की गयी।

 पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी- पतारसी करते हुए गुमशुदा के मिलने के सभी सम्भावित स्थानों में तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम द्वारा उक्त युवती को सर्विलांस सैल की मदद से जयपुर, राजस्थान से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा पुलिस की तत्परता से किये गये कार्य की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया गया । आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम में उ0नि0 बी0सी0 मासीवाल, कास्टेबल पुस्कर सिंह शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कोरोना बुलेटिन पिथौरागढ़ बागेश्वर 17 सितंबर 2021

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top