पिथौरागढ़। भारत मौसम विज्ञान विभाग की भारी वर्षा और आकाशीय बिजली की चेतावनी के मद्देनजर जिलाधिकारी पिथौरागढ़ ने 21 जुलाई 2026 को कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों तथा समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
