पिथौरागढ़: जिला सेवायोजन अधिकारी, पिथौरागढ़ के तत्वावधान में 24 जुलाई 2026 को प्रातः 11 बजे जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में एक दिवसीय लघु रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले का उद्देश्य जनपद पिथौरागढ़ सहित अन्य क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
रोजगार मेले में विभिन्न निजी नियोजकों द्वारा अस्थायी पदों पर भर्ती की जाएगी। जिला सेवायोजन अधिकारी शंकर सिंह बोरा ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि और समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।

