पिथौरागढ़

अंतर वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता में 55वीं वाहिनी एसएसबी पिथौरागढ़ बनी चैंपियन, ट्रॉफी पर किया कब्जा


पिथौरागढ़। 55वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), पिथौरागढ़ की क्रिकेट टीम ने अंतर वाहिनी क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। प्रतियोगिता का आयोजन 5वीं वाहिनी एसएसबी, चंपावत के तत्वावधान में किया गया था।


55वीं वाहिनी की टीम ने उप कमांडेंट अजय कुमार के नेतृत्व, सहायक उप निरीक्षक जीवन सिंह खत्री की कप्तानी तथा निरीक्षक (सामान्य) रोहित कटारिया के उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय दिया।

यह भी पढ़ें 👉  तहसील धारचूला के दूरस्थ क्षेत्र जीआईसी खेत में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने सुनी ग्रामीणों की समस्या


इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर 55वीं वाहिनी के 9 खिलाड़ियों का चयन अंतर क्षेत्रक मुख्यालय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भी किया गया है। यह उपलब्धि वाहिनी के लिए गर्व और सम्मान का विषय मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कोरोना बुलेटिन पिथौरागढ़ बागेश्वर 4 अगस्त 2021


इस अवसर पर कमांडेंट महेंद्र प्रताप ने टीम के सभी खिलाड़ियों और प्रबंधन को बधाई देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी तरह खेल भावना और अनुशासन के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही विश्वास जताया कि चयनित खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर वाहिनी का नाम रोशन करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  विधानसभा चुनाव मतगणना के लिए लगाए गए कार्मिको की ड्यूटी का गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में पहला रेंडमाइजेशन


55वीं वाहिनी के अधिकारियों एवं कार्मिकों ने भी टीम को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं में सफलता की कामना की।

To Top