पिथौरागढ़

यूकेडी का पौधारोपण अभियान 712वें दिन भी जारी, 29 जून की महा रैली के लिए तेज किया जनसंपर्क

पिथौरागढ़। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष एवं राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी का अनूठा पौधारोपण अभियान 712वें दिन भी जारी रहा। अभियान के तहत रविवार को पलेटा स्थित धूसाखान शिव मंदिर परिसर में पौधारोपण किया गया।

इस दौरान दिनेश गुरुरानी ने बताया कि पौधारोपण अभियान के साथ-साथ 29 जून को रामलीला मैदान, पिथौरागढ़ में आयोजित होने वाली उत्तराखंड क्रांति दल की महा रैली के लिए कनालीछीना क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मेले में महिला का खोया हुआ पर्स सीपीयू कर्मियों ने लौटाकर दिखाई मानवता

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता राज्य में उत्तराखंड क्रांति दल की सरकार चाहती है। साथ ही दावा किया कि डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों कार्यकर्ता 29 जून की महा रैली में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मनरेगा अनपुरक कार्य योजना बनने के समय में विर्तीय वर्ष की कार्य योजना भी तैयार नहीं कैसे मिलेगा प्रवासियों को रोजगार

जनसंपर्क कार्यक्रम में यूकेडी नेता राजेश मेहता एवं हमेंद्र बिष्ट सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

To Top