पिथौरागढ़

थाना धारचुला पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़  लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ महेश चन्द्र जोशी, क्षेत्राधिकारी धारचुला विनोद कुमार थापा, सीओ ऑपरेशन परवेज अली के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरूद्ध चलाये गये सघन चैकिंग अभियान के तहत दिनांक 21.10.2022 को कोतवाली धारचुला में नियुक्त कास्टेबल विनय गिरी व होमगार्ड पूरन सिंह द्वारा यश होटल के पास कस्बा धारचुला में अभियुक्त पुष्कर सिंह बिष्ट पुत्र दौलत सिंह निवासी तेजम, धारचुला को 14 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कोतवाली धारचुला में धारा 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।  

इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा धार्मिक/ सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले कुल 42 लोगों के विरूद्ध मिशन मर्यादा के तहत पुलिस अधिनिमयम व कोटपा अधिनियम के अन्तर्गत चालान की कार्यवाही की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घसाड, बत्यूली-विनायक में आपदा प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों ने सीखे प्राकृतिक आपदाओं से बचने के तरीके

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top