पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसारपुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़,अनिल सिंह मनराल एवं क्षेत्राधिकारी धारचूला विनोद कुमार थापा के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा ड्रग जागरुकता अभियान के तहत आम जनमानस को लगातार नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरुक करते हुए नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है।
![](https://uttarakhandnews19.com/wp-content/uploads/2023/11/Ad-SorTravels.jpeg)
इसी क्रम में आज दिनाँक- 26.10.2021 को उ0नि0 प्रेमा पाटनी के नेतृत्व में थाना नाचनी पुलिस टीम द्वारा नाचनी क्षेत्रान्तर्गत रातापानी क्षेत्र में अवैध रूप से की जा रही भांग की खेती को नष्ट किया गया।
![](https://uttarakhandnews19.com/wp-content/uploads/2023/07/Ad-NeerajSir.jpeg)
![](https://uttarakhandnews19.com/wp-content/uploads/2021/06/UttarakhandNews19_logo_v1.2.png)