पिथौरागढ़

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट, अगले 24 घंटे भारी

देहरादून: उत्तराखंड के कई पर्वतीय और मैदानी जिलों में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट 22 मई 2026 दोपहर 1:55 बजे से 23 मई 2026 दोपहर 1:55 बजे तक प्रभावी रहेगा।


मौसम विभाग के अनुसार जनपद बागेश्वर, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी के कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तूफान की प्रबल संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ पत्रकार दिनेश जोशी बने पत्रकार कल्याण कोष एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना समिति के सदस्य, बधाइयों का तांता लगा


विशेष रूप से सोनप्रयाग, जोशीमठ, मुनस्यारी, केदारनाथ, कपकोट, डोईवाला, देवप्रयाग और गंगोत्री सहित आसपास के इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की आशंका जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी डॉ चौहान द्वारा पिथौरागढ़ जिले में सेव के उत्पादन को बढ़ाए जाने के उद्देश्य से उत्तरकाशी से सेव उत्पादकों की एक टीम को जनपद पिथौरागढ़ में किया आमंत्रित निरीक्षण के बाद टीम ने कहा


मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने तथा बिजली चमकने के समय खुले क्षेत्रों और पेड़ों के नीचे खड़े न होने की अपील की है।
प्रशासन को भी सतर्क रहने और आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

To Top