उत्तराखण्ड

जिला पंचायत सभागार में सस्ता गल्ला विक्रेताओं की जिला अध्यक्ष मनोज पांडे की अध्यक्षता में हुई बैठक माँगे पूरी नहीं होने पर आन्दोलन की दी चेतावनी

पिथौरागढ़ समस्याओं का समाधान नहीं होने से नाराज सस्ता गल्ला विक्रेता फिर आंदोलन के लिए तैयार हो रहे हैं। सोमवार को जिला पंचायत सभागार में जिला अध्यक्ष मनोज पांडे की अध्यक्षता में हुई बैठक में सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने कहा कि गोदामों में धर्मकांटा लगाए जाने की मांग कई बार की जा चुकी है लेकिन इस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

विक्रेताओं को बिना तो ही राशन दिया जा रहा है खराब लैपटॉप और बाधित इंटरनेट सेवा के साथ विक्रेताओं को बायोमैट्रिक सिस्टम से राशन वितरण के लिए मजबूर किया जा रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विक्रेताओं ने आंगनबाड़ी केंद्रों को दिए जाने वाले राशन के लिए विक्रेताओं की स्थिति स्पष्ट करने की भी मांग बैठक में उठाई। बैठक का संचालन महासचिव कैलाश जोशी ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  फेसबुक के माध्यम से कस्टम विभाग के नाम से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पिथौरागढ़ पुलिस ने बदायूँ, (उत्तर प्रदेश ) से किया गिरफ्तार
To Top