पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ नगर में पेयजल समस्याओं को देखते हुए सभी वार्डो के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति समस्याओं के समाधान के लिए मोबाइल नंबर किये जारी

पिथौरागढ़ –  जिलाधिकारी पिथौरागढ़ आनन्द स्वरूप द्वारा पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय नगर अंतर्गत जनता की पेयजल सम्बंधी समस्या के त्वरित समाधान हेतु  नगरपालिका पिथौरागढ़ अंतर्गत सभी वार्डवार जल संस्थान एवं नगर पालिका की संयुक्त टीम गठित कर दैनिक निरीक्षण करने के अतिरिक्त दैनिक जलापूर्ति किये जाने हेतु अधिशासी अभियंता जल संस्थान पिथौरागढ़ एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद् पिथौरागढ़ को टीम बनाकर आपसी समन्वय स्थापित कर जनपद अंतर्गत नगरपालिका वार्डों में जलापूर्ति शतप्रतिशत किये जाने हेतु निर्देश दिये गये है।


जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में अधिशासी अभियंता जल संस्थान पिथौरागढ़ प्रियदर्शन सिंह रावत द्वारा अवगत कराया गया है कि नगर पालिका पिथौरागढ़ क्षेत्रोें के वार्डों में दैनिक रूप से जलापूर्ति निरीक्षण का कार्य दोनों विभागों के मध्य संयुक्त निरीक्षण किया जाना है
 जल संस्थान पिथौरागढ़ अंतर्गत कार्यरत क्षेत्रीय कनिष्ठ अभियन्ता, अपर सहायक अभियन्ताओं को वार्डवार तैनात किया गया है। जिसमें बजेटी, सेरा पुनेड़ी, धनौड़ा, खड़कोट व लिन्ठयूड़ा वार्ड हेतु कनिष्ठ अभियंता/अपर सहायक अभियंता चन्द्रमोहन चनकन्याल को नियुक्त किया गया है, जिनके मोबाइल नम्बर 7088006287 पर संपर्क कर संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दिनाँक 21-10-2022 से 24-10-2022 तक रूट रहेगा डाइवर्ट, उधर से नहीं,इधर से जाएं 

पाण्डेगांव, विण जाखनी, भाटकोट, कृष्णापुरी, धनौड़ा, दौला, नया बाजार, सिनेमा लाईन, जगदम्बा कालोनी, शिवालय लाईन व सिमलगैर वार्ड हेतु, कनिष्ठ अभियंता संतोष कुमार के मोबाइल नम्बर 7088006282 पर संपर्क कर संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है एवं कुमौड़, ऐंचोली, चन्द्रभागा, कृष्णापुरी, सिनेमा लाईन व टकाना कालोनी वार्ड हेतु तैनात कनिष्ठ अभियंता हेमन्त फुलारा के मोबाइन नम्बर 7900278607 पर संपर्क कर पेयजल से संबंधित जानकारी  प्राप्त की जा सकती है।                                        

To Top