मुनस्यारी

राज्यपाल गुरमीत सिंह दो दिवसीय मुनस्यारी दौरे पर पहुंचे, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा


पिथौरागढ़, 06 जून। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह शनिवार को अपने दो दिवसीय मुनस्यारी भ्रमण पर पहुंचे। मुनस्यारी पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष सिंह नबियाल तथा 14वीं वाहिनी आईटीबीपी के कमांडेंट रामभरत सिंह कुशवाहा सहित अन्य अधिकारियों ने भी राज्यपाल का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विभाग द्वारा जारी रेड तथा ऑरेंज अलर्ट को लेकर  मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक


इसके बाद पुलिस जवानों द्वारा राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। राज्यपाल ने परेड का निरीक्षण कर जवानों का अभिवादन स्वीकार किया और उनके अनुशासन, समर्पण तथा उत्कृष्ट कार्यप्रदर्शन की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  थाना मुनस्यारी पुलिस ने गुमशुदा महिला को रुद्रपुर (ऊधमसिंहनगर) से किया सकुशल बरामद


अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान राज्यपाल विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। साथ ही वे क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों एवं प्रशासनिक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। राज्यपाल स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और विभिन्न वर्गों के लोगों से संवाद कर सीमांत क्षेत्र की समस्याओं, विकास योजनाओं और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों की जानकारी भी प्राप्त करेंगे।

To Top