डीडीहाट

डीडीहाट में आंदोलनकारियों की बैठक आज, पौधों के साथ निकलेगा जुलूस


उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष एवं राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरु रानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 675वें दिन भी जारी रहा।


दिनेश गुरु रानी ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 मई को डीडीहाट में प्रातः 10 बजे से व्योम रेस्टोरेंट में वंचित राज्य आंदोलनकारियों एवं राज्य आंदोलनकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक के उपरांत उत्तराखंड क्रांति दल के नेतृत्व में आंदोलनकारी जुलूस की शक्ल में उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  पेयजल मंत्री विशन सिंह चुफाल ने डीडीहाट विधानसभा में गाँव गाँव पहुँचकर ग्रामीणों की जनसमस्याएं सुनी


उन्होंने बताया कि “पौधे के साथ ज्ञापन” कार्यक्रम के तहत उपजिलाधिकारी को पौधारोपण अभियान से जोड़ते हुए उनके माध्यम से मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया जाएगा। इस संबंध में उपजिलाधिकारी डीडीहाट को पत्र के माध्यम से पूर्व में ही सूचना दे दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  थाना नाचनी पुलिस ने एक वारण्टी को किया गिरफ्तार


दिनेश गुरु रानी ने अधिक से अधिक संख्या में आंदोलनकारियों से डीडीहाट पहुंचने की अपील की है।

To Top