कुमाऊँ

सेना छावनी रानीखेत में चम्पावत और पिथौरागढ़ जिलों की भर्ती में Medical Exam में सफल हुए अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा 25 जुलाई को

पिथौरागढ़ – भर्ती निर्देशक भर्ती कार्यालय पिथौरागढ़ द्वारा अवगत कराया गया है कि थलसेना भर्ती कार्यालय पिथौरागढ़ के अधीन 15 फरवरी से 22 फरवरी, 2021 के बीच सेना छावनी रानीखेत में चम्पावत और पिथौरागढ़ जिलों की, जो सेना भर्ती हुई थी उनमें से जो अभ्यर्थी चिकित्सा परीक्षण  Medical Exam  में सफल हुए उनकी लिखित परीक्षा अब दिनांक 25 जुलाई, 2021 को होगी।

चिकित्सा परीक्षण Medical Exam में सफल हुए अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र प्राप्त निर्धारित तिथि पर उचित स्थान पर समय पहुंचकर प्राप्त कर सकते हैं। दिनांक 12 जुलाई, 2021 को धारचूला, गनाईगंगोली और मुनस्यारी व 13 जुलाई को देवथल, बंगापानी, डीडीहाट और बेरीनाग तहसील के अभ्यर्थी, इसी प्रकार 14 जुलाई, 2021 को थल, गंगोलीहाट,कनालीछीना और बाराकोट व 15 जुलाई, 2021 को चंपावत पूर्णागिरी के अभ्यर्थी तथा 16 जुलाई, 2021 को लोहाघाट व पाटी तहसील के अभ्यर्थी, इसी क्रम में 17 जुलाई, 2021 को तहसील पिथौरागढ़ के निवासी अभ्यर्थी समय अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। कोविड-19 के दृष्टिगत सभी अभ्यर्थी अपने साथ मास्क और सैनिटाइजर अवश्य लेकर आएं।                                                       

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी एवं पुलिस कप्तान ने राष्टीय राजमार्ग का निरीक्षण कर लिया जायजा राष्टीय राजमार्ग को जल्द से जल्द खुलवाने हेतु सम्बन्धित ठेकेदार को दिए निर्देश

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top