कुमाऊँ

717वें दिन भी नहीं रुका अनोखा अभियान! 1 लाख से ज्यादा पौधे लगाकर बनाया रिकॉर्ड, अब 15 जुलाई तक चलेगा महाअभियान

पिथौरागढ़। उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष एवं राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरु रानी का अनूठा पौधारोपण अभियान 717वें दिन भी जारी रहा। अभियान के तहत गुरुवार को डीडीहाट के रण गांव स्थित गंगनाथ मंदिर परिसर में पौधारोपण किया गया।

दिनेश गुरु रानी ने बताया कि 3 जुलाई 2024 से शुरू हुए इस अभियान के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर 2 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक अपने स्वर्गीय पिता तारा दत्त गुरुरानी की स्मृति में “पौधारोपण के साथ जनसंपर्क” नाम से विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान विद्यालयों और आमजन को भी पौधारोपण से जोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  गंगोलीहाट के झलतोला में बने कृत्रिम झील में एसएसबी के जवान की डूबने से मौत क्षेत्र में शोक की लहर

उन्होंने बताया कि यह अभियान कुमाऊं मंडल विकास निगम और गढ़वाल मंडल विकास निगम के संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग को लेकर शुरू किया गया था। आंदोलन के रूप में प्रदर्शन करने के बजाय कर्मचारियों ने पौधारोपण का रास्ता चुना, जिसके चलते यह अभियान इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज हो चुका है। अब तक इस अभियान के तहत 1 लाख से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बंदी गृह से फरार युवती को पिथौरागढ़ पुलिस ने थल क्षेत्र से किया गिरफ्तार

गुरुरानी ने कहा कि नियमितीकरण का लाभ न मिलने से कई कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं और कुछ कर्मचारियों का निधन भी हो गया। उन्होंने सरकार से संविदा कर्मचारियों का शीघ्र नियमितीकरण और समान कार्य के लिए समान वेतन लागू करने की मांग की।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2005 से अब तक वे 4 लाख से अधिक पौधे लगा चुके हैं तथा 6 लाख से ज्यादा लोगों को “हिमालय बचाओ अभियान” से जोड़ चुके हैं। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनके कार्यों के लिए उन्हें कई सरकारी और सामाजिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  पेयजल मंत्री विशन सिंह चुफाल ने डीडीहाट विधानसभा में गाँव गाँव पहुँचकर ग्रामीणों की जनसमस्याएं सुनी

कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता दीपचंद जोशी, मंदिर के पुजारी चंचल सिंह खोलिया, कैप्टन कुंदन सिंह कन्याल और देवेंद्र बलवंत सिंह खोलिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे। दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

To Top