उत्तराखण्ड

ग्राम पंचायत गणकोट की खुली बैठक में 21 आवासों का अनुमोदन, छूटे पात्र लाभार्थियों के नाम भी किए गए प्रस्तावित

पिथौरागढ़। ग्राम पंचायत गणकोट में ग्राम प्रधान सुनीता की अध्यक्षता में ग्राम सभा की खुली बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सहित विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी विषयों पर चर्चा की गई। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बैठक में भाग लेकर अपने सुझाव एवं समस्याएं रखीं।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत 21 पात्र परिवारों के आवासों का अनुमोदन किया गया। इसके साथ ही ऐसे पात्र परिवार, जिनका नाम किसी कारणवश पूर्व सूची में शामिल नहीं हो पाया था, उनके नाम भी ग्राम सभा द्वारा सर्वसम्मति से प्रस्तावित किए गए, ताकि नियमानुसार उनका प्रस्ताव संबंधित विभाग को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी के सख्त निर्देश पर नवरात्रि में खाद्य सुरक्षा को लेकर बड़ी कार्रवाई, 147 प्रतिष्ठानों पर छापे, 17 नमूने जांच को भेजे गए

ग्राम प्रधान सुनीता ने कहा कि ग्राम पंचायत का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र परिवार सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि यदि कोई पात्र परिवार अब भी किसी योजना से छूट गया है तो वह आवश्यक दस्तावेजों के साथ ग्राम पंचायत से संपर्क करे, ताकि नियमानुसार उसका प्रस्ताव तैयार कर संबंधित विभाग को भेजा जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपने बीच पाकर बच्चे हुए उत्साहित, जमकर खिंचवाईं तस्वीरें

बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा, ग्राम पंचायत के विकास संबंधी प्रस्तावों तथा ग्रामीण हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई। ग्रामीणों ने पंचायत स्तर पर पारदर्शिता बनाए रखते हुए पात्र लाभार्थियों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: उत्तराखंड शासन में IAS और PCS सहित 43 अधिकारियों के विभागों में फेरबदल

बैठक में ग्राम पंचायत अधिकारी पूजा बसेड़ा, ग्राम विकास अधिकारी सतीश गिरी, ग्राम पंचायत के सभी वार्ड सदस्य, पूर्व ग्राम प्रधान नीरज कुमार गनकोटिया, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि विजय कुमार तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

To Top