उत्तराखण्ड

पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, रक्तदान शिविर आयोजित

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय प्रकाश पंत की जन्म जयंती पर 11 नवंबर को संकल्प प्रकाश कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रकाश पंत के अनुज भूपेश पंत ने दीप प्रज्वलित कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता महापौर कल्पना देवलाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया ने प्रकाश पंत के जीवन और उनके सामाजिक योगदान को याद किया।

वक्ताओं ने कहा कि प्रकाश पंत ने हमेशा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के हितों को ध्यान में रखकर कार्य किया। उनके विचार और आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  4 आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला


इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रकाश पंत के सेवा और समर्पण के भाव को याद करते हुए जिला चिकित्सालय स्थित रक्त केंद्र में रक्तदान शिविर आयोजित किया। कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर समाजसेवा का संदेश दिया।

यह भी पढ़ें 👉  विश्व पर्यावरण दिवस पर आयुक्त दीपक रावत ने किया पौधारोपण, शहरी वनों के विस्तार और जनभागीदारी पर दिया जोर


कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला मंत्री रघुवीर सिंह बिष्ट ने किया। इस दौरान गोपू महर, जिला उपाध्यक्ष उमेश महर, गेहराज पांडेय, गोलू पाठक, नगर अध्यक्ष विप्लव शाह, पुष्कर भाटिया, सतीश यादव, मोनू चोसाली, महेंद्र देउपा, इंद्र सिंह बथियाल, किरन महर, नरेंद्र नगरकोटी, अशोक उपरारी, अमन खड़ायत, महेंद्र खड़ायत, बसंत भट्ट सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

To Top