उत्तराखण्ड

पिथौरागढ़ पुलिस की AHTU टीम ने स्कूली छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा बच्चों की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में पिथौरागढ़ पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) की टीम से कांस्टेबल महेन्द्र महर एवं चाइल्ड हेल्पलाइन टीम द्वारा राजकीय इण्टर कॉलेज क्वीतड़ तथा राजकीय इण्टर कॉलेज डुंगराकोट में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कोविड-19 को लेकर धामी सरकार ने जारी की एडवाइजरी, निगरानी तंत्र और संसाधनों को सक्रिय रखने के निर्देश

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल विवाह, बाल शोषण एवं बाल अधिकारों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों को किसी भी प्रकार के शोषण अथवा उत्पीड़न की स्थिति में चुप न रहने तथा तत्काल पुलिस या चाइल्ड हेल्पलाइन को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।

To Top