Sports

पिथौरागढ़ में स्पोर्ट्स कॉलेज प्रवेश ट्रायल सम्पन्न, 50 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा

पिथौरागढ़। खेल विभाग उत्तराखण्ड द्वारा संचालित प्रदेश के तीनों स्पोर्ट्स कॉलेजों में शैक्षिक सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 6 में प्रवेश के लिए प्रारम्भिक चयन ट्रायल का आयोजन सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम, पिथौरागढ़ में किया गया। ट्रायल में कुल 50 बालक-बालिकाओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

ट्रायल के माध्यम से हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज तथा महिला स्पोर्ट्स कॉलेज लोहाघाट में प्रवेश हेतु खिलाड़ियों का चयन किया गया।

जानकारी के अनुसार 33 खिलाड़ियों ने ऑनलाइन आवेदन किया, जबकि 17 खिलाड़ियों ने ऑफलाइन आवेदन कर ट्रायल में भाग लिया। चयन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों के 60 मीटर दौड़, 6×10 मीटर शटल रन, 400 ग्राम बॉल थ्रो, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप, फारवर्ड बेंड रीच एवं 800 मीटर दौड़ के बैटरी टेस्ट लिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  कोतवाली धारचुला पुलिस, एसओजी व वन विभाग ने 2 किलो 300 ग्राम चरस व एक भालू की पित्त के साथ एक तस्कर धर दबोचा

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर देहरादून में एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, क्रिकेट, फुटबॉल, जूडो, हॉकी, वॉलीबॉल, जिम्नास्टिक, तैराकी, निशानेबाजी एवं आइस खेलों के लिए 9 बालकों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 6 का चयन मुख्य परीक्षा एवं अंतिम चयन ट्रायल के लिए किया गया।

वहीं  हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज, लेलू पिथौरागढ़ में एथलेटिक्स, बॉक्सिंग एवं फुटबॉल के लिए 31 बालकों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 23 खिलाड़ी अगले चरण के लिए चयनित हुए। महिला स्पोर्ट्स कॉलेज लोहाघाट में एथलेटिक्स, बॉक्सिंग एवं बैडमिंटन के लिए 10 बालिकाओं ने ट्रायल दिया और सभी 10 बालिकाओं का चयन मुख्य परीक्षा एवं अंतिम चयन ट्रायल हेतु किया गया। मुख्य परीक्षा एवं अंतिम चयन ट्रायल 15 जून से 22 जून 2026 तक देहरादून, लोहाघाट एवं पिथौरागढ़ में आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस व एसओजी ने 35 लाख से अधिक की कुल 116.73 ग्राम हेरोइन स्मैक के साथ एक अभियुक्त धर दबोचा

चयन ट्रायल टूर इंचार्ज प्रदीप कुमार कौशल की देखरेख में सम्पन्न हुए। इस दौरान सहायक खेल अध्यापक रविन्द्र सिंह, डॉ. पुष्कर सिंह अधिकारी, प्रशिक्षक सुरेश बौठियाल, पवन कुमार, तरुण नेगी, संजय रावत, निवेदिता, उर्वशी रावत, कुलदीप चौहान, देशरत्न बोहरा, नरेन्द्र सिंह भण्डारी, स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग एक्सपर्ट करण प्रजापति, सौम्यदीप मुखोपाध्याय एवं फार्मासिस्ट आशीष नेगी सहित खेल विभाग के अन्य कार्मिक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ जिला उद्योग मित्र एवं मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की बैठक में प्राप्त 27 आवेदनों में से 23 आवेदन स्वीकृत

इस अवसर पर मनोज कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य श्री हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज लेलू तथा प्रताप सिंह उप क्रीड़ाधिकारी भी उपस्थित रहे। खेल विभाग द्वारा बताया गया कि अगले चरण में 22 मई को स्पोर्ट्स स्टेडियम लोहाघाट तथा 23 मई को स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर में भी चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।

To Top