पिथौरागढ़

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ, पिथौरागढ़ में 632 बूथों पर बच्चों को पिलाई जा रही पोलियो की खुराक

पिथौरागढ़। जनपद में रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.एस. नबियाल के निर्देशन में किया गया। जिला महिला अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी ने नन्हे बच्चों को “दो बूंद जिंदगी की” पिलाकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभियान के तहत जिले के शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो निरोधक दवा की खुराक पिलाई जाएगी। इसके लिए पूरे जनपद में 632 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं, जहां स्वास्थ्य विभाग की टीमें बच्चों को दवा पिला रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: पिथौरागढ़ जीआईसी सुगौली मार्ग पर एक युवक का शव मिलने से फैली सनसनी

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.एस. नबियाल ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को निकटतम पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि कोई भी बच्चा इस गंभीर बीमारी के खतरे से वंचित न रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ जिले के विकास खण्डों से अल्ट्रासाउंड के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं के लिए रोस्टर तैयार

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अर्चना कौशिक ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी तत्परता से कार्य कर रही हैं। जरूरत पड़ने पर बूथों के साथ-साथ घर-घर जाकर भी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  SIR ड्यूटी कर रहे BLO से अभद्रता बर्दाश्त नहीं, चुनाव विभाग ने दिखाई सख्ती

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज सामंत एवं इन्दर लुंठी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

To Top