पिथौरागढ़

ऑपरेशन प्रहार: अस्कोट में 10 लीटर कच्ची शराब के साथ महिला गिरफ्तार


पिथौरागढ़। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली अस्कोट पुलिस ने एक महिला को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष सुरेश कंबोज के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान अस्कोट क्षेत्र से कलावती देवी को दो जरकिनों में रखी कुल 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा गया।

यह भी पढ़ें 👉  घण्टाकरण के पास लगी भीषण आग, फायर कर्मियों व कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आग पर पाया काबू


कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मिनाक्षी देव, कांस्टेबल गणेश तिवारी, महिला कांस्टेबल अर्चना रौंकली तथा कांस्टेबल कवीन्द्र सिंह शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूटी सवार युवक को टक्कर मारकर मृत्यु कारित करने वाले कमाण्डर जीप चालक को कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए ऑपरेशन प्रहार के तहत लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

To Top