पिथौरागढ़

विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत बीएलओ, सुपरवाइजर एवं आईटी स्वयंसेवकों को दिया प्रशिक्षण

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में 01 जुलाई 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) 2026 के सफल संचालन हेतु सोमवार को पीएम श्री केएनयू राजकीय इंटर कॉलेज, पिथौरागढ़ में द्वितीय चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष भटगांई ने की। प्रशिक्षण में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-44 पिथौरागढ़ के मतदान केन्द्र संख्या 01 से 60 तक के बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, आईटी स्वयंसेवक तथा बीएलओ के साथ नियुक्त अतिरिक्त हेल्पिंग हैंड ने प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें 👉  फाइनेंशियल फ्रॉड यूनिट पिथौरागढ़ द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दो अलग-अलग शिकायतकर्ताओं को लगभग 10 लाख का सामान व रूपये कराये वापस

प्रशिक्षण के दौरान डीएलएमटी डॉ. दीपेन्द्र सिंह महर द्वारा प्रतिभागियों को विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत गणना प्रपत्रों के वितरण एवं संग्रहण, मतदाता सत्यापन प्रक्रिया तथा BLO App के माध्यम से संपादित किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पुनरीक्षण कार्य को समयबद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपादित करने पर विशेष बल दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार की जनकल्याणकारी पहल: ओखलकांडा में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बहुद्देशीय शिविर सम्पन्नजिला अधिकारी ललित मोहन रयाल ने सुनी जनता की समस्याएं

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने कहा कि शुद्ध एवं अद्यतन निर्वाचक नामावली लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। उन्होंने सभी कार्मिकों से निर्वाचन संबंधी दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की सफलता में बीएलओ एवं संबंधित कार्मिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें 👉  कोतवाली डीडीहाट पुलिस ने 01 अभियुक्त के कब्जे से 63 तख्ते व 56 बल्लिया, कुल- 119 अदद अवैध चीड़ की लकड़ी बरामद कर वन विभाग को किया सुपुर्द

प्रशिक्षण के अंत में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बीएलओ की दक्षता एवं कार्यकुशलता के मूल्यांकन हेतु परीक्षा आयोजित की गई तथा आवश्यक प्रशिक्षण सामग्री का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी पिथौरागढ़ जीतेन्द्र वर्मा , सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/खण्ड विकास अधिकारी विण राजेन्द्र अवस्थी, तहसीलदार पिथौरागढ़ विजय गोस्वामी, सहायक नगर आयुक्त पिथौरागढ़ राजदेव जायसी, खण्ड शिक्षा अधिकारी मूनाकोट श्रीमती सोनी मेहरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

To Top