पिथौरागढ़

यातायात पुलिस कर्मी ने ड्यूटी के दौरान मिले सोने के झुमके को सम्बन्धित महिला को लौटाकर दिया ईमानदारी का परिचय 

पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार आज दिनांक- 14.12.2022 को पिथौरागढ़ क्षेत्रान्तर्गत गुप्ता तिराहे पर ड्यूटी में तैनात यातायात पुलिस कर्मी का0 अशोक कुमार एवं होमगार्ड कमल किशोर को एक कान का सोने का झुमका गिरा हुआ मिला। पुलिस कर्मी ने ईमानदारी का परिचय देकर उक्त झुमका प्रभारी निरीक्षक यातायात  प्रताप सिंह नेगी को सौंप दिया। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, सोशल मीडिया के माध्यम से उक्त सम्बन्ध में सूचना प्रसारित की गयी।

पिथौरागढ़ पुलिस के फेस बुक पेज में यह सूचना देखकर निर्मला जोशी पत्नी विद्यासागर जोशी, निवासी पाण्डेगाँव पिथौरागढ़ द्वारा बताया गया कि यह झुमका उन्ही का है जो बाजार जाते समय गिर गया था। उक्त महिला व उनके परिजन यातायात चौकी पिथौरागढ़ पहुंचे, जिस पर निरीक्षक यातायात द्वारा तस्दीक करने के उपरान्त उक्त झुमका महिला के सुपुर्द किया गया। उक्त महिला व उनके परिजनों द्वारा पुलिस कर्मियों की ईमानदारी की सराहना करते हुए पिथौरागढ़ पुलिस का धन्यवाद प्रकट किया गया।

To Top