पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ में पीएम की महारैली को सफल बनाने के लिए प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने दी बधाई

पिथौरागढ़: शुक्रवार भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पिथौरागढ़ में भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 अक्टूबर के महारैली के सफल आयोजन के सम्बन्ध में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी द्वारा प्रेस वार्ता की गई।

जोशी ने लोकसभा क्षेत्र अल्मोड़ा पिथौरागढ़ के कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं सम्मानित जनता का सफल रैली में सहयोग एवं समर्थन के लिए आभार जताया।

जोशी ने बताया कि पीएम मोदी की रैली आज तक के इतिहास में सबसे सफल रैली रही है। इस रैली में हर क्षेत्र से मातृशक्ति, बुजुर्ग जन एवं युवाओं का जोश देखते को मिला। जोशी द्वारा जिला अध्यक्ष एवं जिले की टीम को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

बैठक में जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, महामंत्री राकेश देवलाल, दीपक कार्की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, लोकेश भट्ट, जिला उपाध्यक्ष मीना बिष्ट, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता मीडिया प्रभारी रघुवीर मौजूद रहे।

To Top