Sports

मौसम के कारण स्थगित हुए उदीयमान खिलाड़ी चयन ट्रायल, अब 30 जुलाई को होंगे 10–12 वर्ष आयु वर्ग के ट्रायल

पिथौरागढ़। मौसम विभाग की चेतावनी और जिलाधिकारी पिथौरागढ़ द्वारा 28 जुलाई, 2026 को जिले के सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किए जाने के बाद मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अंतर्गत आयोजित होने वाले जिला स्तरीय चयन ट्रायल में आंशिक बदलाव किया गया है।

जिला क्रीड़ा अधिकारी पिथौरागढ़ द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 28 जुलाई मंगलवार को प्रस्तावित 10–11 वर्ष एवं 11–12 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ियों के चयन ट्रायल अब 30 जुलाई (गुरुवार) को आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के अन्तर्गत छात्रवृत्ति दिये जाने हेतु चयन प्रक्रिया 13 अगस्त, 2022 से 64 न्याय पंचायतों में प्रारम्भ होगी

वहीं, 29 जुलाई (बुधवार) को 12–13 वर्ष एवं 13–14 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ियों के जिला स्तरीय चयन ट्रायल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उसी दिन आयोजित होंगे। इनमें किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत पिथौरागढ़ में कार्यक्रम आयोजित....

जिला क्रीड़ा अधिकारी ने सभी विकासखंड, नगर निगम एवं नगर पालिका स्तर से चयनित खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों से संशोधित कार्यक्रम के अनुसार समय पर चयन ट्रायल में प्रतिभाग करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  एसओजी व कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने एक व्यक्ति को कुल 21.31 ग्राम हेरोइन (स्मैक) के साथ धर दबोचा

To Top