स्वास्थ्य

सीएमओ की औचक छापेमारी में खुली लापरवाही की पोल, कई अधिकारियों ने दर्ज नहीं की उपस्थिति

पिथौरागढ़। सरकारी अस्पतालों में लापरवाही और मनमानी पर शिकंजा कसने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जे.एस. चुफाल ने शनिवार को महिला अस्पताल और जिला अस्पताल में अचानक छापेमारी की। सीएमओ के औचक निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। उपस्थिति पंजिका की जांच में कई अधिकारियों द्वारा अपनी उपस्थिति तक दर्ज नहीं किए जाने का मामला सामने आया। इस पर सीएमओ ने संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।


सीएमओ डॉ. चुफाल ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में ड्यूटी के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में इस प्रकार की अनियमितता दोबारा सामने आने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  कोरोना बुलेटिन पिथौरागढ़ बागेश्वर 5 जुलाई 2021

मरीजों से जाना हाल, भोजन की गुणवत्ता भी परखी

निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने मरीजों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी ली और संबंधित कार्मिकों को भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भर्ती मरीजों को चिकित्सकों द्वारा लिखी गई सभी आवश्यक दवाएं अस्पताल से ही उपलब्ध कराई जाएं। मरीजों को दवाओं के लिए बाहर भेजने की स्थिति किसी भी दशा में नहीं होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिक से शादी प्रकरण में पिथौरागढ़ पुलिस ने पीड़िता की शादी करने वाली विचौलिया महिला को भी किया गिरफ्तार

यूआईपी स्टोर में वैक्सीन का स्टॉक जांचा

इसके बाद सीएमओ ने जिला अस्पताल स्थित यूआईपी स्टोर का निरीक्षण किया। उन्होंने वैक्सीन समेत अन्य आवश्यक सामग्री की उपलब्धता, स्टॉक और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित कार्मिकों को स्टॉक का समुचित रखरखाव करने तथा आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

एनसीडी सेल और मानसिक स्वास्थ्य क्लिनिक भी जांचे

सीएमओ ने अस्पताल के एनसीडी सेल और मानसिक स्वास्थ्य क्लिनिक का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां तैनात कार्मिकों से कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए लंबित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और मरीजों को बेहतर सेवाएं देने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  फाइनेंशियल फ्रॉड यूनिट पिथौरागढ़ ने त्वरित कार्यवाही कर, ठेकेदार से मजदूरों को उनकी मेहनत का पैंसा दिलाया वापस


उन्होंने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में तैनात प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी की जिम्मेदारी है कि वह अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और गंभीरता से निर्वहन करे। कार्यस्थल पर अनावश्यक रूप से खाली बैठने के बजाय मरीजों और आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर ध्यान दिया जाना चाहिए।


सीएमओ ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। अस्पतालों में अनुशासन, समयबद्धता और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है।

To Top