पिथौरागढ़

केएमओयू स्टेशन पर हाईटेक शौचालय की नींव के बाद स्लैब कास्टिंग, मेयर ने किया शुभारंभ

पिथौरागढ़। नगर निगम पिथौरागढ़ के पूर्वी सिनेमा लाइन वार्ड अंतर्गत केएमओयू स्टेशन में प्रस्तावित हाईटेक शौचालय निर्माण कार्य की स्लैब कास्टिंग का शुभारंभ नगर निगम की महापौर कल्पना देवलाल ने निगम अधिकारियों की मौजूदगी में किया। यह कार्य मुख्यमंत्री की घोषणा के अंतर्गत कराया जा रहा है।

इस अवसर पर महापौर कल्पना देवलाल ने कहा कि नगर में नागरिकों और यात्रियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है। केएमओयू स्टेशन जैसे प्रमुख सार्वजनिक स्थल पर आधुनिक एवं स्वच्छ हाईटेक शौचालय बनने से स्थानीय नागरिकों, यात्रियों और पर्यटकों को सुविधा मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  340 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब पुलिस ने की नष्ट…..

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं को प्राथमिकता के साथ धरातल पर उतारने के लिए नगर निगम लगातार कार्य कर रहा है। निर्माण कार्य में गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं, ताकि आम जनता को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में भारी बारिश के अलर्ट पर सभी स्कूलों की छुट्टी,डीएम ने जारी किया आदेश...

महापौर ने अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने तथा गुणवत्ता की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

इस दौरान पार्षद नीरज जोशी, सहायक अभियंता उमेश अवस्थी, अभियंता नन्दा बल्लभ पाण्डेय, मयूर नागी, रवि लुंठी, कनिष्ठ अभियंता आदर्श दीपक सहित नगर निगम के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

To Top