पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ पुलिस से प्राप्त सूचना के अनुसार केमू स्टेशन के पास देर शाम एक व्यक्ति के बेहोशी की हालत में पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पिथौरागढ़ पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को 112 के माध्यम से केमू स्टेशन के पास एक व्यक्ति के बेहोश होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान होने के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा मृतक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
फोटो पहचान के उद्देश्य से जारी की गई है। यदि कोई व्यक्ति इस व्यक्ति को पहचानता हो तो पिथौरागढ़ पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है।
