उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जिला पंचायत सदस्य भावना लोहिया की शिष्टाचार भेंट, क्षेत्र की जनसमस्याओं व विकास प्रस्तावों पर हुई चर्चा


देहरादून स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में जिला पंचायत सदस्य भावना लोहिया ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट कर अपने जिला पंचायत क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों से अवगत कराया। उन्होंने क्षेत्र में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी, ग्रामीण आधारभूत सुविधाओं सहित स्थानीय जनता से जुड़े कई मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखते हुए उनके शीघ्र समाधान का अनुरोध किया।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी प्रस्तावों और समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने अपनी सहज कुमाऊँनी बोली में आत्मीयता से कहा, हो जाल, हो जाल, तुम फिकर मत करो। मुख्यमंत्री के इस आश्वासन से क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  राजभवन में 16वें वित्त आयोग के प्रतिनिधिमंडल का भव्य स्वागत, उत्तराखंड की लोक संस्कृति से हुआ अतिथियों का अभिनंदन

जिला पंचायत सदस्य भावना लोहिया ने कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान कराना और विकास योजनाओं को धरातल तक पहुंचाना है। उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष जनहित से जुड़े प्रस्तावों को रखने का अवसर मिलने पर उनका आभार व्यक्त किया और कहा कि मुख्यमंत्री ने पूरे धैर्य के साथ सभी विषयों को सुना तथा सकारात्मक आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत बीएलओ, सुपरवाइजर एवं आईटी स्वयंसेवकों को दिया प्रशिक्षण

उन्होंने मुख्यमंत्री के स्नेह, मार्गदर्शन एवं अमूल्य समय के लिए हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश सरकार के सहयोग से जिला पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और जनता की लंबे समय से लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा।

To Top