पिथौरागढ़

विश्व पर्यावरण दिवस पर एसएसबी का बड़ा अभियान, पिथौरागढ़ में लगाए 1500 पौधे

पिथौरागढ़। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 55वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), पिथौरागढ़ द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत वाहिनी ने कुल 1500 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

यह अभियान कमांडेंट महेंद्र प्रताप के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम वाहिनी मुख्यालय ऐंचोली सहित सीमावर्ती समवायों के कार्यक्षेत्र में चलाया गया, जिसमें ग्रामीणों, स्कूली बच्चों तथा वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता की।

यह भी पढ़ें 👉  कुछ दिन शुष्क रहने के बाद 1 जुलाई से बदलने वाला है मौसम का मिजाज

कमांडेंट महेंद्र प्रताप ने स्वयं सीमा चौकी रौतगढ़ क्षेत्र में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया। वहीं जनपद के पौण ग्राम में वन विभाग के सहयोग से उप कमांडेंट त्रिभुवन प्रसाद के नेतृत्व में जवानों की टीम ने बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया। इस दौरान ग्राम प्रधान मंटू वल्दिया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  जनपद में प्राकृतिक घटनाओं ने निपटने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक कर लिया जायजा

वाहिनी मुख्यालय ऐंचोली में भी अधिकारियों और जवानों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। इस अवसर पर कमांडेंट ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन और पर्यावरण संतुलन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  3 किलो 900 ग्राम चरस के साथ दो लोग गिरफ्तार

कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन तथा स्वच्छ एवं हरित भविष्य के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। अभियान में स्थानीय ग्रामीणों, विद्यार्थियों और वन विभाग के अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही।

To Top