पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई: चोरी हुई स्कूटी 24 घंटे में बरामद

कोतवाली पिथौरागढ़ द्वारा एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है। 05 दिसंबर 2024 को शाम के समय आशा बिष्ट द्वारा अपनी स्कूटी (नंबर UK05C7710, रंग सफेद) को ILC के सामने खड़ा किया गया था। अगले दिन 06 दिसंबर 2024 को सुबह स्कूटी गायब पाई गई, जिसके बाद शिकायतकर्ता ने कोतवाली पिथौरागढ़ में इसकी सूचना दी। पुलिस द्वारा शीघ्र ही कार्यवाही करते हुए लगभग 25-30 CCTV फुटेजों का अवलोकन किया गया। प्रथम दृष्टया पाया गया कि शिकायतकर्ता ने अपनी स्कूटी को बिना लॉक किए सड़क पर खड़ा किया था।

रात्रि में एक बालक ने बिना चाबी के स्कूटी को चलाकर जगदम्बा कालोनी के पास सड़क किनारे छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस उपमहानिरीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने किया पुलिस लाइन पिथौरागढ़ का भ्रमण, लिया सैनिक सम्मेलन

इस सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शीघ्र स्कूटी को बरामद किया और इसे सही हालत में शिकायतकर्ता के हवाले किया। शिकायतकर्ता और स्थानीय जनता द्वारा पुलिस की त्वरित कार्यवाही की सराहना की जा रही है। 

यह भी पढ़ें 👉  बैंक में अनजान व्यक्ति से मदद लेने वालों के लिए खास खबर मदद मांगने पर 50 हजार की ठगी SOG और पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कमलेश चंद्र जोशी,उपनिरीक्षक मनोज जलाल, हेड कांस्टेबल हरिओम शर्मा शामिल रहे। इस सफल कार्यवाही के लिए पिथौरागढ़ पुलिस की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया गया है और जनता से अपील की जाती है कि वे अपनी संपत्ति की सुरक्षा के लिए सतर्क रहें और किसी भी अनहोनी से बचने के लिए उचित उपाय अपनाएं।

To Top