उत्तराखण्ड

पिथौरागढ़ कांग्रेस प्रभारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महँगाई, बेरोजगारी सहित 2022 के चुनाव पर बोले….

पिथौरागढ़ जनपद में आज कांग्रेस कार्यालय में बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष व पिथौरागढ़ जिला प्रभारी संयोगिता सिंह व सोशल मीडिया प्रभारी गौरव भविस्कर द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस गयी।

संयोगिता सिंह ने कहा डबल इंजन की सरकार में प्रदेश में महंगाई चरम सीमा पर पहुँच चुकी है ,बेरोजगारी हर दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, उत्तराखंड में आये दिन भाजपा सरकार के विधायकों पर महिलाओं से कुकर्म व महिला उत्पीड़न के केस आ रहे है। उत्तराखंड में आस्था के केंद्र कुंभ के नाम पर हरिद्वार में कोविड टेस्ट घोटाला किया गया , उत्तराखण्ड में हर वर्ग परेशान व हताश है ,और अब जनता व देवभूमि के लोगों ने ठान लिया है कि 2022 में उत्तराखंड में कांग्रेस को लाना है ।

प्रभारियों द्वारा बताया गया कि इस बार कांग्रेस फ्रंट फुट में आकर लड़ाई लड़ने को तैयार है , इसलिए 6 माह पूर्व से ही संगठन की गतिविधियों में तेजी लाने एवं कार्यकर्ताओं की बात जानने को उनसे वार्ता कर उनकी समस्या सुनी जा रही है।

पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक मयूख महर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, महिला अध्यक्ष पदमा बिष्ट , प्रदेश प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी ,युथ कांग्रेस अध्यक्ष ऋषयेन्द्र महर, आई टी अध्यक्ष त्रिभुवन चुफाल,वरिष्ठ नेत्री रेवती जोशी,अंजू लुंठी,भुवन पांडेय,प्रकाश भंडारी,प्रकाश देवली, कमलेश कसन्याल,त्रिलोक बिष्ट, सुभाष पुनेड़ा सहित अन्य उपस्थित थे।

To Top