पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ में NH-09 पर रात का सफर बंद, घाट बेण्ड पर शाम 6 से सुबह 6 बजे तक यातायात प्रतिबंधित

पिथौरागढ़: उपजिलाधिकारी सदर जितेंद्र वर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-09 पर किमी 168.600 से किमी 168.800 ( घाट बेण्ड/मुन्ना बेण्ड) पर स्थित एचपी बेण्ड के ऊपर पहाड़ी से लगातार पत्थर/बोल्डर/मलबा गिरने तथा मार्ग के अत्यंत संवेदनशील एवं कमजोर होने के कारण यातायात एवं जनसुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए उक्त स्थल पर रात्रिकालीन यातायात प्रतिबंध लगाया गया है। इस संबंध में उन्होंने प्रभारी यातायात को निर्देशित किया कि सायं 6:00 बजे से प्रातः6:00 बजे तक यातायात को पूर्णतः प्रतिबंधित करने हेतु कार्यवाही करें।

पत्र के माध्यम से बताया गया कि उक्त स्थान पर दिनभर तथा रात के समय भी पहाड़ी से पत्थर/बोल्डर/मलबा गिरने की घटनाएं हो रही हैं। संबंधित कार्यदायी संस्था की मशीनों द्वारा मलबा हटाकर यातायात को सुरक्षित रूप से संचालित करने का प्रयास किया जा रहा है। वर्तमान परिस्थितियों में उक्त स्थान पर यातायात एवं जान-माल की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न होने का अंदेशा जताया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9 व 11 में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू

उपजिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनसुरक्षा के दृष्टिगत राष्ट्रीय राजमार्ग-09 के किमी 168.600 से 168.800 के मध्य यातायात को प्रतिदिन शाम 06:00 बजे से प्रातः 06:00 बजे तक पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। यह प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है तथा स्थिति सामान्य होने तक प्रभावी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  कोरोना बुलेटिन पिथौरागढ़ बागेश्वर 17 सितंबर 2021

उन्होंने जनसामान्य/वाहन चालकों से अनुरोध किया है कि निर्धारित प्रतिबंधित अवधि में उक्त मार्ग पर आवागमन न करें तथा प्रशासन/यातायात पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

To Top