पिथौरागढ़

बीसा गांव में भीषण अग्निकांड, फायर सर्विस और स्थानीय लोगों की तत्परता से टला बड़ा हादसा

पिथौरागढ़, 22 जून। जनपद के जाजरदेवल थाना क्षेत्र अंतर्गत बीसा गांव में सोमवार तड़के एक पहाड़ी शैली के मकान में लगी भीषण आग पर अग्निशमन विभाग की टीम ने समय रहते काबू पाकर बड़ा हादसा टाल दिया।

जानकारी के अनुसार रात्रि लगभग 2 बजे श्री मनोज चंद के मकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र पिथौरागढ़ की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय पिथौरागढ़ द्वारा 38 बैंक शाखाओं में किया ऋण शिविर का आयोजन

घटनास्थल तक फायर टेंडर की पहुंच संभव नहीं होने के बावजूद अग्निशमन कर्मियों ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए मौके पर उपलब्ध घरेलू पानी सप्लाई पाइप और बाल्टियों की मदद से आग बुझाने का अभियान शुरू किया। पुलिस प्रशासन और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर सफलतापूर्वक नियंत्रण पा लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी से मिले राजस्थान के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर, मुख्यमंत्री आवास में हुई शिष्टाचार भेंट

फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई के चलते आग को आसपास के मकानों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ी जनहानि और संपत्ति के नुकसान की आशंका टल गई।पुलिस और अग्निशमन विभाग की इस तत्परता की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।

To Top