पिथौरागढ़

नाबालिक से शादी प्रकरण में पिथौरागढ़ पुलिस ने पीड़िता की शादी करने वाली विचौलिया महिला को भी किया गिरफ्तार

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार तहसील बेरीनाग के राजस्व क्षेत्र से पिथौरागढ़ पुलिस को प्राप्त एफआईआर धारा 376 भादवि व 5(ञ)(II)/6 पोक्सो अधिनियम व 9 बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम बनाम दीपक टम्टा प्राप्त हुई जिसकी विवेचना उ0नि0 रेनू महिला हैल्प लाईन प्रभारी द्वारा सम्पादित की जा रही है।

जिसमें पीड़िता से शादी करने वाले व्यक्ति दीपक कुमार व पीड़िता की मां गिरफ्तारी हो चुकी है तथा आज दिनांक 23.06.2022 को उ0नि0 रेनू मय पुलिस टीम द्वारा उक्त अभियोग से सम्बन्धित पीड़िता की शादी करने में सहयोग करने वाली महिला विमला देवी पत्नी स्व0 त्रिभुवन लाल निवासी सीएचसी आवासीय परिसर डीडीहाट को न्यायालय के आदेशानुसार भादवि/ पोक्सो अधिनियम/बाल विवाह प्रतिषेध अधिनिमय की विभिन्न धाराओं के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया । उक्त अभियुक्ता को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कोरोना बुलेटिन पिथौरागढ़ बागेश्वर 28 सितंबर 2021

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top