पिथौरागढ़

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

पिथौरागढ़: पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार दिनांक 26.05.2025 को कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्रान्तर्गत निवासी एक महिला द्वारा थाने में तहरीर दी गई कि योगेन्द्र लौहार पुत्र नरी लौहार निवासी बेतडी नेपाल हाल निवासी टकाना पिथौरागढ़ ने उनकी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री को अपने साथ लेजाया गया और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक शोषण किया है।

प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली पिथौरागढ़ में अभियुक्त योगेन्द्र लौहार के विरुद्ध धारा 137(2)/64 बी.एस.एस. एवं 5/6 पोक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जनपद में ऑनलाइन परीक्षा केंद्र खुलने से युवाओं में खुशी की लहर ऑनलाइन वन दरोगा भर्ती परीक्षा में 2237 अभ्यर्थी हुए शामिल

पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ श्री गोविन्द बल्लभ जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में महिला हैल्पलाईन प्रभारी उ0नि0 सुशीला आर्या मय पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए अभियुक्त को वड्डा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  फेसबुक पर वाहन खरीद-फरोख्त से सम्बन्धित फर्जी विज्ञापन दिखाकर पैसों की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस व एस0ओ0जी0 टीम ने हरियाणा से किया गिरफ्तार

पिथौरागढ़ पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, और ऐसे अपराधों के विरुद्ध पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

To Top