पिथौरागढ़

उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला: इलाज के दौरान भी पीआरडी स्वयंसेवकों को मिलेगा पूरा मानदेय

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने पीआरडी (प्रांतीय रक्षक दल) स्वयंसेवकों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब ड्यूटी या प्रशिक्षण के दौरान बीमार अथवा घायल होकर अस्पताल में भर्ती होने वाले पीआरडी जवानों को उपचार अवधि के दौरान भी पूरा मानदेय दिया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या का कहना है कि इस निर्णय का उद्देश्य पीआरडी स्वयंसेवकों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना और इलाज के दौरान उनकी आय प्रभावित न होने देना है। नई व्यवस्था लागू होने से स्वयंसेवकों को स्वास्थ्य लाभ के समय आर्थिक चिंता से राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ पत्रकार दिनेश जोशी बने पत्रकार कल्याण कोष एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना समिति के सदस्य, बधाइयों का तांता लगा

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पीआरडी जवानों के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। भविष्य में भी स्वयंसेवकों के हितों की रक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक निर्णय लिए जाते रहेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कोरोना बुलेटिन पिथौरागढ़ बागेश्वर 8 सितंबर 2021

इस फैसले का प्रदेशभर के पीआरडी स्वयंसेवकों में स्वागत किया जा रहा है। सरकार का मानना है कि इससे स्वयंसेवकों का मनोबल बढ़ेगा और वे अधिक निष्ठा के साथ अपनी सेवाएं दे सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  स्वयं की पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर गम्भीर रुप से घायल करने वाले अभियुक्त को कोतवाली धारचूला पुलिस गिरफ्तार कर पहुँचाया सलाखों के पीछे

To Top