पिथौरागढ़

कोतवाली डीडीहाट पुलिस ने गाली- गलौच, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस मीडिया सैल से प्राप्त सूचना के अनुसार दिनाँक-01.07.2022 को वादी जसविन्दर सिंह पुत्र करनैल सिंह, निवासी- मिर्थी, डीडीहाट जिला पिथौरागढ़ द्वारा कोतवाली डीडीहाट में तहरीर दी गई कि उसके साथ सुनील कुमार पुत्र प्रेम राम, निवासी- चिनार चौक मिर्थी डीडीहाट द्वारा मारपीट व गाली- गलौच कर जान से मारने की धमकी दी गई। दाखिला तहरीर के आधार पर कोतवाली डीडीहाट में मु0अ0सं0- 19/22, धारा- 323/504/506 भा0द0वि0 बनाम सुनील पंजीकृत किया गया।

 पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डीडीहाट, हिमांशु पंत के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई, जिस पर पुलिस टीम द्वारा पतारसी- सुरागरसी कर अभियुक्त सुनील कुमार उपरोक्त को मिर्थी से गिरफ्तार किया गया। टीम में शामिल उ0नि0 बसन्त टम्टा- विवेचक, का0 अमित कुमार, का0 नीरज सिंह मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  *स्वर्गीय प्रकाश पंत की दूसरी पुण्यतिथि सीएम तीरथ सिंह रावत ने दी ट्वीट कर दी श्रदांजलि*

उत्तराखण्ड न्यूज़ 19 (Uttarakhand News 19) पिथौरागढ़ समेत समस्त उत्तराखण्ड तथा देश-विदेश की ताज़ा ख़बरों व समाचारों को प्रकाशित करता है। अपने विचार या अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रकाशित करवाने हेतु हमसे संपर्क करें। धन्यवाद

Most Read

To Top